Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

लव जिहाद, मंदिर में युवती की मांग में सिंदूर भरते, पूजा करते पकड़ा गया मुस्लिम युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महोबा (उत्तर प्रदेश)। लव जिहाद का मामला सामने आ रहा हैं जहाँ एक मंदिर में युवती की मांग में सिंदूर भरकर पूजा करते पकड़ा गया मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों ने की कार्यवाही की मांग

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक प्रसिद्ध देवी मंदिर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पति पत्नी के रूप में एक मुस्लिम युवक ने अपने आप को “महेश” बताकर एक युवती के साथ मंदिर में प्रवेश किया और देवी दर्शन के साथ पूजा कर रहा था, तभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को पूजा करते देख तो वह घबरा गया और युवती को मंदिर में अकेला छोड़कर भाग गया। युवती ने बताया कि वह बहलाकर उसे लाया था। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराने और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर जैसे पवित्र स्थलों पर इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना से मंदिर के पुजारी सहित हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। पुलिस ने युवती को अभिरक्षा में लेकर परिजनों को बुलाया और उन्हें सौंप दिया।

मामला महोबा मुख्यालय के सुप्रसिद्ध देवी मन्दिर का है। जहां मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से माया नामक युवती महोबा पहुंची जहां उसकी मुलाकात महेश नामक युवक से हुई। युवती बीते दो दिनों से उसके साथ थी। माया ने महेश को अपना जीवन साथी बनाकर अपनी मांग में उसके नाम का सिन्दूर साजा रखा था। साड़ी और श्रृंगार करके दोनों देवी मां का आशीर्वाद लेने जब मंदिर में पूजन कर रहे थे तभी एक युवक ने मुस्लिम युवक को पहचान लिया तो इसकी सूचना जब हिन्दू संगठनों को मिली तो सभी मंदिर पहुंच गए। दर्शन के बाद जब महेश बना मुश्किल युवक नारियल तोड़ने जा रहा था तब उसे रोककर उसका नाम पूंछा तो वह घबरा गया और बाद में उसने अपना नाम आबिद बताया। जिसे सुनकर मन्दिर में मौजूद पुजारी सहित सभी लोग दंग रह गए कि मांग में सिन्दूर भरे हिन्दू युवती के साथ एक मुस्लिम युवक कैसे पूजन कर रहा था। इसी दौरान मौका पाते ही आबिद युवती को मन्दिर में ही छोड़कर भाग गया। इस घटना से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। शिवसेना के जिलाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि मठ मंदिरों में इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे उन्होंने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराकर आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

देवी मंदिर में एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक का पूजा करते पकड़े जाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस तत्काल मंदिर में पहुंची और युवती को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। प्रभारी सीओ सिटी रविकांत गौड़ ने बताया कि एक युवती मंदिर पर मिली है। जो मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले की निवासी है। परिजन से सम्पर्क के बाद पता चला कि वह दो दिनों से अपने घर से लापता थी। युवती की पहिचान होने पर उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है ।

मंदिर में घटित इस मामले को लेकर पुजारी ने आपत्ति जताते हुए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है, उन्होंने बताया कि नवयुवक और युवतियां मंदिरों में आए दिन अश्लीलता करते देखे जाते है जिन्हें कई बार भगाया गया है उन्होंने मंदिरों में पुलिस की तैनाती किए जाने की मांग की है।

बहरहाल महिला सुरक्षा को लेकर सरकार तमाम प्रयास कर रही हो लेकिन लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जिस तरीके की घटना महोबा में घटित हुई उससे साफ है कि युवक अपना नाम बदलकर युवती को बहलाकर मंदिर ले गया जहां मांग ने सिंदूर भरकर धार्मिक कार्य कर रहा था। युवक पर कार्यवाही न किए जाने से हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?