Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

तेज रफ्तार कार पलटी , दो सगे भाई हुये घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उप्र)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 5 A मार्ग पर तेलगुड़वा गांव के पास एक तेज स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई ,जिसमे सवार दो सगे भाई घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगो ने घायल भाईयों को अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 5A हाथीनाला – नारायनपुर मार्ग पर तेलगुड़वा गांव के परासपानी की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई । जिसमे कार पर सवार थाना दुद्धी क्षेत्र के महुली निवासी दो सगे भाई अंकित कुमार पुत्र कामता प्रसाद 32 वर्ष व अजय कुमार पुत्र कामता प्रसाद 27 वर्ष सड़क हादसे में घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगो ने पुलिस को सूचना दिया और दोनों घायल भाइयों को इलाज के लिए सीएचसी चोपन पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल अजय कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।  मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?