सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को धमकी, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने थाने दी तहरीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी जोन ऋषभ पांडेय जी के निर्देश पर जनपद सोनभद्र के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र संगठन अंशु गुप्ता द्वारा कोतवाली में सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय को ज्ञापन दिया गया । जिसमे फेसबुक यूजर मोहंती द्वारा हमारे कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पर उनको जान से मारने की धमकी फेसबुक पर दी गई जो हमारे लिए नहीं पूरे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, इस तरह की चीज गलत व्यवस्था को दर्शाती हैं । जहां ओर आईटी पर इतना सख्त कदम सरकार उठा रही है बावजूद इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं तो दिखता है की वास्तविकता क्या है ।मुख्यरूप से उपस्थिति सुनील भारती शिवांशु गोश्वामी चन्द्रमणि कुमार बियार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?