छत्तीसगढ़ राज्य की तरह 31 सौ रुपये क्विंटल हो यूपी में धान खरीद: सुमन्त मौर्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जाति जनगणना सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाला जुरूस

जन अधिकार पार्टी ने धरना प्रदर्शन उपरांत सौपा ज्ञापन

सोनभद्र(यूपी)। जन अधिकार पार्टी के सैकङो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।


इस दौरान जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी का प्रमुख एजेंडा रहा है जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी इसके लिए पार्टी के संस्थापक एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा का कथन है कि पूरे देश में सबकी जातिवार , सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और रोजगार के साथ जीवन यापन की स्थिति का सर्वेक्षण करना बहुत ही आवश्यक है ताकि देश के सामाजिक रूप से पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण की योजनाओं को तैयार कर क्रियान्वित किया जा सके जिसके लिए जातिवार जनगणना प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय।


जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता डा0 भागीरथी सिंह मौर्य ने देश मे दोहरी शिक्षा नीति को समाप्त कर सबकी शिक्षा एक समान , गरीब हो या हो धनवान पूर्व की तरह एक मौजा में चाहे भले ही कई खाते हो परन्तु एक मौजा की एक ही खतौनी उपलब्ध कराया जाय, मनरेगा के तहत कराए गए कार्य की बकाया मजदूरी यथा शीघ्र भुगतान कराया जाय।


वाराणसी मण्डल प्रभारी सुमन्त सिंह मौर्य ने कहा कि एमएसपी को कानूनी गारण्टी दिलाते हुए किसानों की उपज धान का शत-प्रतिशत खरीद छत्तीसगढ़ राज्य की तरह उत्तर प्रदेश में भी 3100 सौ रुपए प्रति क्विंटल किया जाय। किसानों के धान खरीद के लिए सभी क्रय केंद्रों पर पैसों व बोरे की समुचित व्यवस्था किया जाय और उत्तर प्रदेश के स्वच्छता ग्राहियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 01 अक्टूबर 2023 को किए गए घोषणा के अनुसार स्वच्छता ग्राहियों की अस्थाई नियुक्ति करते हुए वेतनमान निश्चित किया जाय।


वही मालती देवी जिला पंचायत सदस्य हिन्दुआरी ने कहा कि जनपद में गढ्ढे में तब्दील हो चुके तेलगुङवा – कोन मार्ग बनवाए जाने, सोनभद्र के अंतर्गत आने वाले अत्यंत जर्जर गड्ढायुक्त टूटी-फूटी सड़कों को बनवाए जाने, जनपद में स्थापित सोन लिफ्ट को धंधरौल बाद से जोड़कर पानी को बाद में इकट्ठा कर किसानों के फसल की सिंचाई के लिए समयानुसार बाँध से पानी छोड़े जाने, जनपद में स्थापित परियोजनाओं ( एनसीएल, एनटीपीसी, हिंडाल्को व लैंको ) में जनपद के विस्थापित, प्रभावित, युवा बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने,वाराणसी – शक्तिनगर मार्ग से बलुई, मीतापुर, करगरा को जाने वाली सङक के सामने मारकुंडी में क्रासिंग बनवाए जाने की मांग किया।


इस धरना- प्रदर्शन एवं जुलुष में विजयमल मौर्य, मंगल प्रसाद मौर्य, बिनोद कुमार, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह, कुसुम मौर्य, रामाशीष मौर्य, तेजबली चन्द्रवंशी, निरंजन मौर्य, बंशीलाल मौर्य, नन्दलाल मौर्य, जगरनाथ सिंह,सुनीता देवी,डा0 रामराज बिंद, डा0 जय सिंह, चन्द्रमा सिंह, डा0 गिरिजा प्रसाद सहित जन अधिकार पार्टी के सैकङो पदाधिकारी एवं कार्ययकर्ताओ ने भाग लिया। 

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?