छात्र हितों की लड़ाई लड़ता है एनएसयूआई: आशु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

छात्रों ने वर्तमान समय में हो रही परेशानियों से कराया अवगत

दर्जनो छात्रों ने लिया एनएसयूआई की सदस्यता

सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की एक बैठक शिवा जी स्टेडियम में छात्रों की समस्या को लेकर हुई जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं ,आप लोग के कंधों पर ही सब भविष्य निर्भर है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सब की समस्या को लेकर लड़ाई लड़ती रहती है और राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता जी आपकी सारी लड़ाई को लड़ेंगे।

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि जनपद  में छात्र-छात्राएं दर-दर के ठोकरे खाने को विवश है। महाविद्यालयों में प्रवेश लेना हो, नौकरी का मामला हो चाहे यहां पर शिक्षण संस्थानों में मनमाना फीस हो सभी दुर्व्यवस्था से परेशान है। इन सब को लेकर जल्द ही पूरे जिले का दौरा कर छात्रों की समस्याओं के लिए हर संभव लडाई लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित राज चौबे ने कहा कि आज का युवा नशे की लत पड़ रहा है, इस पर भी जिले स्तर पर कार्यक्रम करने की जरूरत है। 

कार्यक्रम में दर्जनों छात्रों ने राष्ट्रीय छात्र संगठन की सदस्यता भी लिया। जिसमें मुख्य रूप से हिमांशु सिंह,सत्यम पटेल,संदीप चौबे, ऋषि सिंह ,संजू सिंह,मनोज सिंह ,कृष्णा पटेल, अभिषेक वर्मा, प्रिंस मोदनवाल, मुन्ना चौबे, लाल जी ,अमन मिश्रा, परिवेश मिश्रा, अनिकेत यादव, अमरजीत, सुनील सोनी, हर्षित केसरी, रोहित, अमन कुमार मिश्रा, हर्ष मिश्रा, राज सिंह ,अभय चौबे , प्रतिक पटेल रहे ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में संदीप मद्देशिया, रोहन कुमार, अभिनव गुप्ता, राकेश सोनी,महेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1
वोट करें
  1. सोनभद्र के चार विधानसभा में कौन सा दल आगे चल रहा है ।