अमित मिश्रा
सोनभद्र। जनपद में पहली बार एक निजी हॉस्पिटल में नवरात्रि के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने को लेकर आज हड्डी रोग, सर्जरी, आंख का ऑपरेशन व नाक, कान, गला रोग का इलाज तथा सीआर्म मशीन की सुविधाओं का सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा उद्घाटन किया गया। जिले में यह सारी सुविधा देने के लिए सदर विधायक द्वारा प्रबंधक डॉक्टर अनुपमा सिंह को बधाई दी गई।
विधायक द्वारा यह भी कहा गया कि नए विभाग खुल जाने से जिले के लोगों के लिए अब इलाज बहुत ही आसान हो जाएगा, जिससे लोगों को दूर-दराज जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, अपने ही जिले में उन्हें बेहतर उपचार मिल सकेगा।
प्रबंध निदेशक डा० वी० सिंह व प्रबंधक डॉ० अनुपमा सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में उपलब्ध आयुष्मान भारत के अंतर्गत मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। जिससे लोगों को इस योजना से काफी राहत भी मिल रही है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित मैनेजर राजन सोनी, स्टाफ नर्स सोलिया मनी, कुसुम, सरस्वती, रेखा, शिवरतन, अमित राय, अहमद रजा व अन्य लोग मौजूद रहे।







