पिकनिक से लौटते युवकों की बाइक नीलगाय से टकराई, एक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली के नौगढ़-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा। पिकनिक से लौटते युवकों की बाइक नीलगाय से टकराई, एक की मौत

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

नौगढ़ (चंदौली) । जिले के नौगढ़-चकिया मार्ग पर लौवारी गांव के पास एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बाइक सवार तीन युवक पिकनिक से लौटते समय सड़क पर अचानक आ गई नीलगाय से टकरा गए। इस भीषण टक्कर में दुर्गाकुंड, वाराणसी के रहने वाले हेमंत चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

रविवार को दुर्गाकुंड (वाराणसी) निवासी हेमंत चौरसिया, सत्यम बिन्द (कतुआपुरा, वाराणसी) और सागर पटेल (फत्तेपुर, मिर्जापुर) पिकनिक मनाने रविवार को औरवाटाड़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए थे। शाम को वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी लौवारी गांव के पास एक नीलगाय सड़क पर आ गई। बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई और तीनों उससे टकरा गए।

सत्यम बिन्द का हाथ फ्रैक्चर, सागर पटेल के सिर में गंभीर चोटें। नौगढ़ पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां हेमंत चौरसिया को मृत घोषित किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचित किया गया। गांव में शोक की लहर है, लोग हैरान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?