घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्तों ने बनाया निवाला,हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुजम्मिल

6 वर्षीय मासूम को जंगली कुत्तों ने बनाया अपना शिकार,

सम्भल। जनपद के थाना एचौड़ा कम्बौह क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुडा में 6 वर्ष के जंगली कुत्तों ने अकेला देख हमला कर दिया। हमले मे मासूम बुरी तरह घायल हो गया मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े , आसपास के लोग जब तक मासूम के पास दौड़कर पहुंचे तब तक जंगली कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह नोच खाया और लोगों को आता देख जंगली कुत्ते मासूम को छोड़कर फरार हो गए। जब आसपास के लोगों ने मासूम की हालत देखी तो मासूम की मृत्यु हो चुकी थी।

वहीं मृतक 6 वर्षीय मासूम का नाम मोहम्मद शान पुत्र मोहम्मद अशरफ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुडा का बताया गया है तो वहीं परिवार में पांच वर्षीय मासूम की मौत सेकोहराम मचा है। ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव में मां को देखने खेत पर जा रहे 6 वर्षीय इकलौते बेटे मोहम्मद शान पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों का झुंड तब तक मासूम को नोचता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इकलौते बेटे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव कुतुबपुर सक्ता निवासी असरफ अली कई वर्ष से अपनी ससुराल शाहपुर सिरपुड़ा में पत्नी अफसीन के साथ रहता है। असरफ की बेटी आयत कक्षा 4 की छात्रा है जबकि 6 वर्षीय बेटा मोहम्मद शान कक्षा तीन का छात्र था। बुखार आने की वजह से बेटे मोहम्मद शान को घरछोड़कर मां अफसीन बेटी आयत को गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय छोड़ने चली गई। वीओ..

काफी देर तक अफसीन घर वापस नहीं लौटी तो उसके खेत पर चले जाने की बात सोचकर बेटा मोहम्मद शान मां की तलाश में खेत की तरफ चल दिया। मोहम्मद शान जैसे ही गांव से थोड़ी दूरी आम के बाग के पास पहुंचा कि कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्चा चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन आसपास उसकी चीख पुकार सुनने वाला कोई नहीं था।

इस हालात में कुत्तों का झुंड तब तक बच्चे को नोचता रहा जब तक वह बेदम नहीं हो गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?