अनरवत वर्षा से अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया हुआ जलमग्न आवागमन हुआ बाधित।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

ग्रामीणों राहगीरों ने जबरदस्त जताया विरोध।

सलखन (सोनभद्र) । रावर्टसंगज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी अगोरी रेलवे स्टेशन समीप अण्डर ग्राउंड रेलवे पुलिया के अन्दर तीन दिनों के जबरदस्त वर्षा से पानी रिसाव के साथ बरसात का पानी से अत्यधिक जल जमाव हो जाने के कारण छोटे बड़े वाहनों के साथ पैदल राहगीर स्कुली बच्चों के आवागमन को लेकर अब पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है।जब बुध्दवार सुबह से दोपहर तक मोटर साईकिल स्कुटर टैम्पो, ढेला चार पहिया छोटे वाहनो के साईलेन्सर इंजन में पानी चले जाने से बंद हो गये जिससे घंटों ग्रामीणों राहगिरों वाहन चालको ने रेलवे विभाग के प्रति जबरदस्त नारेबाज़ी करते हुए विरोध जताया।

उक्त सम्बंध में सुरज यादव प्रधान प्रतिनिधि ने अगोरी स्टेशन मास्टर समेत इलाहाबाद रेलवे सेतु निगम विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया इसके पश्चात रेलवे विभाग के ठिकेदार द्वारा चार घ़टे बाद पानी निकालवाने अश्वसन दिया।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से विनोद सिंह, मुन्ना दुबे, संजय गिरी, मदन मोहन यादव, अवधेश कुमार गुप्ता, रैन सिंह राममुरत यादव, अमरनाथ पनिका मसालु गिरी शुभम गुप्ता, सुरेंद्र इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?