गौरी शंकर महादेव पर्यावरण तीर्थ यात्रा के अंर्तगत कराया गया वृक्षारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गौरी शंकर महादेव पर्यावरण तीर्थ यात्रा के अंर्तगत हुआ वृक्षारोपण

सोनभद्र। सोमवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत ” गौरी शंकर महादेव पर्यावरण तीर्थ यात्रा ” निकालकर बाबा गौरी शंकर महादेव मंदिर के प्रांगण में पवित्र वृक्ष हरिशंकरी के पौधे का रोपण किया गया ! संरक्षण अभियान के संयोजक क्रांति सिंह और अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जो कि वर्तमान परिवेश में बहुत ही आवश्यक है , के अंर्तगत लगातार इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन कर पौधारोपण किया जा रहा है साथ ही पौधों को सुरक्षित कर बचाया भी जा रहा है और लोगो का पूर्ण सहयोग भी मिल रहा है, साथ ही जनमानस में जागरूकता भी आ रही है , जो कि इस अभियान का उद्देश्य है! आज इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी अनुपम त्रिपाठी, माणिक चंद, देवानंद पाठक,सर्वेश द्विवेदी, बृजेश श्रीवास्तव ,राजा राम दुबे, राकेश चौधरी शुभम यादव,बाबून्दर मौर्य,उमेश गौतम ,अशोक मेहता, धर्मराज पटेल ,राजेन्द्र पटेल, अरबिंद, प्राण मति, अवधेश विश्वकर्मा आदि लोग इस पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?