त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द से मनाये: हेमन्त सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंकज सिंह

बारा-वफात विश्वकर्मा पूजा को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग सम्पन्न

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना परिसर मे प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार सिंह की अध्यक्षता मे बारा-वफात एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक आहूत की गयी।


प्रभारी निरीक्षक ने बारा-वफात का जलूस की जानकारी लिया कस्बा निवासी शराजुद्दीन, फिरोज, जाकिर ने बताया की सभी मुस्लिम भाई मस्जिद पर एकत्रित होंगे उसके बाद जुलूस वहां से उठ कर पूरा कस्बा का भ्रमण करने के बाद पुनःमस्जिद पर पहुँच समाप्त हो जाएगी।


ग्राम प्रधान सुरेंद्र रवानी, जगनरायण ने बताया की विश्वकर्मा पूजा हम लोग अपने होने घर व दुकान पर ही मनाते है सभी की बातो को सुनने के बाद प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा की अराजकता फैलाने वालों की जगह जेल में होगी अगर कोई व्यक्ति आपसी भाई चारा को बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसे कतई बक्सा नहीं जाएगा ऐसे व्यक्ति को आप लोग भी चिन्हित कर पुलिस को सूचना दे उस पर पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान सुरेंद्र चन्द्रवंशी, जगनरायण, फिरोज,महमूद,शराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?