साध्वी प्राची का विवादित बयान – राहुल गांधी का डीएनए ही खराब है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

साध्वी प्राची का विवादित बयान – राहुल गांधी का डीएनए ही खराब है।

पूरे नहेरू खानदान का डीएनए टेस्ट होना चाहिए : साध्वी प्राची।

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) । शाहजहाँपुर मे भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदूवादी फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने शाहजहांपुर में राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी का डीएनए ही खराब है और पूरे नेहरू खानदान की हर हाल में डीएनए की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इशारों इशारों में कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग भी बताया। साध्वी प्राची तौकीर रजा के विवादित बयानों को लेकर भी भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि तौकीर रजा की भाषा हिंदुस्तानी नहीं है। ऐसे लोग आने वाले वक्त में हिंदुस्तान में गृह युद्ध करवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक समुदाय विशेष की बढ़ती संख्या भारत के लिए एक चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?