पोषण माह गोष्ठी का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सरकार की योजनाओं को हर पात्र तक पहुचाने का करें कार्य :अजीत रावत

सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के पहल के पश्चात गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह के निर्देशन में विकास खंड रॉबर्ट्सगंज में सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत व खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष मौर्य के अध्यक्षता में पोषण रैली का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान ब्लॉक सभागार में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सम्बोधित करते हुए बताया गया की कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए पोषण से युक्त खाद्य सामग्री के माध्यम से सभी जन समुदाय सहित सभी लाभार्थियों को पोषण युक्त खान पान से होने वाले लाभ के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जन जन की भागीदारी सुनिश्चित की जाय ।


उक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष मौर्य द्वारा बताया गया की ग्राम पंचायत स्तर पर बच्चों का अन्नप्रासन एवं गर्भवतियों की गोंद भराई संस्कार कर पोषण मेला का आयोजन किया जाय एवं समस्त लाभार्थियों को टीकाकरण से लाभ एवं गर्भवती स्त्री एवं बच्चों के देख भाल एवं उचित खान पान के बारे में बताया जाय।

नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन से जनपद प्रतिनिधि वीरेंद्र पाण्डेय द्वारा पोषण माह में विभाग से दी जा रही योजनाओं के लाभ समेत आगामी दिनों मे जन जागरूकता हेतु सभी बिभागों से समन्यवय स्थापित कर किये जाने कार्यों पर विस्तृत चर्चा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में बाल विकाश परियोजना अधिकारी शहर हरी मोहन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत महिपाल लाकड़ा, अनिल सिंह, मुख्य सेविका ,अशोक, सावित्री, पिरामल फाउंडेशन सहित समस्त आंगनबाड़ी उपस्थित रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?