प्रदेश में नियुक्ति प्रक्रिया हुई निष्पक्ष, युवाओं को मिल रही नौकरी:संजीव गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नव नियुक्ति प्रदेश में 1334 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नियुक्ति-पत्र वितरण किया गया।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नव नियुक्ति प्रदेश में 1334 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में आज सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री सजीव गोंड़, जिलाधिकारी बीएन सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्षा राधिका पटेल एवं नव नियुक्त अभ्यर्थीगण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन को सुना।

इस दौरान मंत्री संजीव गोंड ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया, नव नियुक्त अभ्यर्थियों में नगर पंचाचत के चन्द्र प्रकाश चौहान अवर अभियन्ता नगरीय क्षेत्र, अवर अभियन्ता हिंमाशु सिंह दीक्षा सीताराम, प्रतीक कुमार पाठक को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मंत्री संजीव गोंड ने उपस्थित नव चयनित अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न करायी जा रही है। जिससे प्रदेश के शिक्षित युवा, बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्याओं का सामना अभ्यर्थियों नहीं करना पड़ रहा है।

उन्होंने सभी नव चयनितों को बधाई देते हुए कहा कि विभाग द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी, उसका वह निर्वहन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करायेंगें। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी है, जिन विभाग में आपकी नियुक्ति हो रही है, वहां पर आपको जो भी जिम्मेदारी विभाग द्वारा सौंपी जाये, उसका निर्वहन निष्पक्षता व पूरी ईमानदारी के साथ सुनिश्चित करायेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?