आंगनबाड़ी केन्द्र का सदर विधायक में किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बेठिगाव निष्फ में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे और ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि इस ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी भवन नही होने के कारण यहां के नौनिहाल बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन नौनिहालों की परेशानियों को देखते हुए विभाग के द्वारा मनरेगा योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया गया। अब नौनिहाल बच्चे छत के नीचे अपना पठन-पाठन करेंगे।

केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा अब नौनिहालों जो आंगनबाड़ी केंद्र में पठन- पाठन करते हैं, उसके लिए भी अब भवन का निर्माण करा रहे हैं। ताकि नौनिहालों को भी छत के नीचे रहकर अपना पठन पाठन का कार्य कर सके। मनरेगा योजना के अन्तर्गत भवन का निर्माण आठ लाख 68 हजार 653 रुपए के प्राक्कालित राशि से निर्माण कराया गया है।


इस मौके पर ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सीताराम मौर्य, योगेश मौर्य, बबलू केसरी , शिव शंकर चतुर्वेदी , कैलाश बिहार, राम जियावान कनौजिया, राजकुमार गुप्ता , भुवनेश्वर कनौजिया, बलिराम कुशवाहा , अमरनाथ भारती , लकवा भारती , सज्जन पासवान, आंगनबाड़ी कर्मचारी मुन्नी देवी , कुसुम मौर्य , पुष्प लता विश्वकर्मा सीडीपीओ रार्वटसगज अनिल सिंह एडीओएसबी रावर्ट्सगंज  विनय मिश्रा , पंचायत मित्र उपेंद्र मौर्य , पंचायत सहायक शिल्पा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?