मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी युगल,घण्टो चला हाई वोल्टेज ड्रामा,विडियो वायरल ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) । शादी की जिद पर अड़ा एक प्रेमी युगल शनिवार की रात मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसके बाद घण्टो तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा । मामला ठाकुरद्वारा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है,, दरअसल शनिवार की रात काशीपुर रॉड स्थित मोबाइल के टावर पर चढ़े एक युवक-युवती को देखने के लिए मौके पर लोगों का हुजूम लग गयासूचना पर थाना पुलिस भी पहुँच गई । और दोनो को नीचे उतरने के लिए मनाने लगी । लेकिन काफी देर तक दो नीचे नही उतरे, और हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा । टावर पर चढ़े प्रेमी युगल की पहचान इलाके के मुड़िया खेडा गांव के एक युवक के रूप में हुई है और युवती जौनपुर जनपद की बताई जा रही है, क्योकि दोनो अलग-अलग जातियों से सम्बंध रखते है इसलिए इनकी शादी में दोनों परिवारों की रजामंदी नही हो पा रही थीं । जिसके कारण इन्होंने टावर पर चढ़ कर हंगामा खड़ा कर दिया । जिसका पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?