मेजर ध्यानचंद की जयन्ती पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। मेजर ध्यानचंद की जयन्ती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है ,जिसके उपलक्ष्य में सोनभद्र विकास समिति  द्वारा ग्राम पंचायत कनछ के लीलावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खेल प्रतियोगिता आयोजन किया गया।जिसमे विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे कबड्डी, लम्बी कूद, दौड़ इत्यादि हुई और पुरस्कार स्वरूप पेन, कॉपी, बर्तन सामाग्री वितरीत किया गया।

संयोजक राजेश चौबे ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये।

मुमताज ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी क्षेत्र पर अपनी मुहर लगाई। वह भारतीय और विश्व हॉकी में एक महान हस्ती हैं। उनके लिए सबसे प्रसिद्ध स्मारक मेजर ध्यानचंद पुरस्कार है जो भारत में खेलों में जीवन भर की उपलब्धि के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह होता है। इस दिन राष्ट्रपति मेजर ध्यान चंद खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार नामित लोगों को प्रदान करते हैं।

विद्यालय अध्यापकगण ने बताया कि खेल द्वारा फिट रहने के लिए प्रेरित रहने की पांच तरीके पहला अनावश्यक तनाव को दूर करें।दूसरा बच्चों के साथ समय बिताना शुरू करें। तीसरा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें।चौथा नियमित रूप से व्यायाम करें। पांचवा समय पर भोजन करें और भरपूर नींद प्राप्त करें।

बीना ने संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेल और शारीरिक गतिविधि के महत्व को बढ़ावा देना है । यह इस बात की याद दिलाता है कि कैसे खेल हमें फिट रहने, अनुशासन सीखने और दूसरों के साथ अच्छा काम करने में मदद कर सकते हैं। खेल हमें टीम वर्क, नेतृत्व और दृढ़ता जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाते हैं।

चंद्रशेखर ने बताया कि सामाजिक स्वास्थ्य को दूसरों के साथ बातचीत करने और सार्थक संबंध बनाने की हमारी क्षमता के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यह इस बात से भी संबंधित है कि हम सामाजिक परिस्थितियों में कितने सहजता से ढल सकते हैं। सामाजिक संबंधों का हमारे मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य और मृत्यु दर के जोखिम पर प्रभाव पड़ता है।

रौशनी ने बताया कि संतुलित आहार में सभी खाद्य समूह शामिल होते हैं। विभिन्न खाद्य पदार्थ आपके शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व देते हैं, जो कि आपके शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक चीजें हैं। बहुत सारे विभिन्न फल और सब्जियाँ खाना महत्वपूर्ण है। अलग-अलग रंग के फलों और सब्जियों में भी अलग-अलग विटामिन और खनिज होते हैं।

जिसमे संस्था के निर्देशक राजेश जी, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर , विद्यालय प्रधानाचार्य व अध्यापकगण, स्टेकहोल्डर प्रेमचंद्र गुप्ता,कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर ,  बीना , रौशनी , छात्राएं व बालिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?