डीआईजी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण,1303 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिले में 6 केंद्रों पर दो पारियों में चली परीक्षा

सोनभद्र। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन जनपद में 6 केन्द्रों पर दोनों पालियों में कुल 13 सौ तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी दी। वही पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर आरपी सिंह द्वारा जनपद के राजकीय महिला महाविद्यालय व राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज आदि परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।


वहीं पुलिस लाइन में स्थित बने सीसीटीवी केंद्र का डीएम और एसपी ने मॉनिटरिंग करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जनपद के सभी 6 केन्द्रों पर भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?