मारकुंडी घाटी में नये मार्ग पर पहाड़ी दरकी, आवागमन हुआ बाधित, पुराने मार्ग से आवागमन शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीपी गौतम

सलखन(सोनभद्र)। स्टेट हाइवे 5A नारायणपुर-हाथीनाला मार्ग पर मारकुंडी घाटी में तेज बारिश होने के कारण पहाड़ी दरक कर गिर गई , जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है।वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मारकुंडी घाटी के पुराने मार्ग से आवागमन शुरू कराया।

प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में शुक्रवार की शाम से हो रही बारिश होने लगी, इससे मारकुंडी घाटी की खड़ी पहाड़ी भरभरा कर गिर गई। वही बड़े बड़े बोल्डर सड़क पर आ जाने से रात्रि में घाटी चढ़ रहे सभी छोटे बड़े वाहनों का आवागमन तत्काल बाधित हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी गुरमा पुलिस एवं सड़क निर्माण कम्पनी को दी गई।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सड़क सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मारकुंडी घाटी के पुराने मार्ग से सभी वाहनों का आवागमन शुरू कराया। वहीं सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा नये मार्ग पर  जेसीबी मशीनों से पत्थर हटाने का कार्य शुरु करा दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?