कलेक्ट्रेट कमर्चारियों ने 22 सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मुख्यमंत्री नामित कर्मचारी ने ज्ञापन देकर बुलंद की आवाज

सोनभद्र। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश ही मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी सघ द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन संबंधित अधिकारी को देकर आवाज बुलंद किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण अपनी माँगो के निराकरण के लिये शासन  व राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश से लम्बे समय से अनुरोध कर रहे है। जनपद मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी जनपद सचिवालय रखा जाये।
कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान की जाये।

विभागाध्यक्ष राजस्व परिषद के संस्तुति पत्र संख्या 10262/12-2डी/2012 दिनॉक 28.09.2016 व शासन द्वारा निर्गत अन्तरिम आदेश पत्र संख्या 1325/1-4-2016 दि 07.01.2019 के कम में कलेक्ट्रेट को विशिष्ठ प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए कनिष्ठ सहायक का पदनाम परिवर्तित करते हुए कनिष्ठ सहायक वेतन बैण्ड-1 एवं ग्रेड पे 2800/- रूपये, वरिष्ठ सहायक वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4200/- रूपये, प्रधान सहायक वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4600/- रूपये, प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-2 एवं ग्रेड पे 4800/- रूपये, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-3 एवं ग्रेड पे 5400/- रूपये व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वेतन बैण्ड-3 एवं ग्रेड पे 6600/- रूपये करने का शासनादेश निर्गत किया जाये।


नवीन पेंशन योजना (एन०पी०एस०) को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये। मुख्य सचिव, उ० प्र० शासन की अध्यक्षता में सम्पन्न उच्चस्तरीय बैठक में बनी सहमती के अनुसार उ०प्र० सरकार, वित्त विभाग से प्रख्यापित उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग लिपिकीय संवर्ग सेवा नियमावली- 2014 द्वारा प्रख्यापित नीति/पदोन्नति की प्रकिया से कलेक्ट्रेट संवर्ग को पृथक करते हुए विभागीय नियमावली यथा-उत्तर प्रदेश जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) लिपिक वर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2011 को पूर्ववत लागू किया जाये। सहित अन्य मांग पत्र दिया गया।

इस दौरान रामलाल यादव, अमरनाथ, शिव मूरत, मनोज कुमार, हरीश कुमार, अशोक यादव, अनंत राम संत राम,वीआईपी बाबू, सुरेश पाठक, शेषमणि, मुरारी गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?