न्यारी न्याय सम्मान से सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी की जयंती पखवाड़ा पर गुरुवार को महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे द्वारा कचहरी पहुंचकर बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह को न्यारी न्याय सम्मान से सम्मानित किया, वही शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर कार्य के लिए चित्रा जालान को तथा चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए डाक्टर नेहा सिंह राणा को सम्मानित किया गया।
इस दौरान महिला कॉंग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की राजीव गाँधी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के दिशा मे बेहतर कार्यक्रम शुरू किए गए थे, पंचायत स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत की भागीदारी देकर सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र मे महिलाओं को आगे ले जाने का श्रेय भी राजीव गाँधी को है l
वही बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा की आज महिलाओं पर बढ़ते अपराधों से हर कोई चिंतित है, महिलाओं के अधिकारों का भी हनन हो रहा है!
आज महिलाओं को संगठित होकर महिलाओं के हक के लिए सडकों संघर्ष करने की जरूरत है,
चित्रा जालान ने कहा की महिलाओं और बेटियों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें आगे ले जाने के दिशा मे काम करना होगा।
डाक्टर नेहा सिंह ने कहा की महिला इस देश की आधी आबादी है, महिलाओं के भागीदारी के बिना समाज का विकास सम्भव नहीं है, महिलाएं आज संगठित होकर निरंतर आगे बढ़ रही है!
उक्त मौके पर कचहरी परिसर में अधिवक्तता अखिलेश मिश्रा, त्रिपुरारि मिश्रा, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रविशंकर उपाध्याय, अजित शुक्ला, कृष्ण कुमार तिवारी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?