कांवर यात्रा की तैयारी को लेकर अभाविप ने चलाया सफाई अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गिरीश

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिले के कार्यकर्ताओं ने चोपन घाट एवं डाला अचलेश्वर महादेव मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डाला नगर से आने वाली भव्य कांवर यात्रा को ध्यान में रखते हुए चोपन घाट व डाला अचलेश्वर महादेव मंदिर पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने यह एसएफडी के माध्यम से घाट पर साफ सफाई किया। सावन माह के पवित्र महीने में प्रत्येक वर्ष जल भरने के लिए चोपन घाट पर बड़ी संख्या में शिव भक्त जल भरकर डाला में विराजमान अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जला अभिषेक के लिए प्रस्थान करते हैं।


इस अवसर पर प्रांत जनजातीय कार्य संयोजक मनमोहन निषाद ने बताया की अभाविप के विकाशार्थ विधार्थी (SFD) पर्यावरण एवं धारणीय विकास के प्रति सामाजिक चेतना एवं विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता लाने का काम करती हैं तो वही सोनभद्र विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने बताया कि इस कांवर यात्रा में जिला भर बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। चोपन घाट से जल भरकर डाला नगर में विराजमान अचलेश्वर महादेव मंदिर में जला अभिषेक के लिए प्रस्थान करते हैं।

कांवर यात्रा को ध्यान में रखकर विकाशार्थ विधार्थी के कार्यकर्ताओं ने चोपन घाट पर व अचलेश्वर महादेव मन्दिर परिषर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री विवेक, सोनभद्र जिला संयोजक मृगांक दुबे, विश्वजीत साहनी, अनमोल सेठ, श्याम पाठक , राजबली साहनी, शिखर सोनी,वैभव पांडे, आशीष अग्रहरी,रमेश साहनी,शिवम, अनिकेत सिंह, जतिन पांडे,हिमांशु तिवारी,उज्जवल मौर्य, नील प्रताप सिंह, शिवम विश्वकर्मा, श्याम आकाश अनुराग संजय रिषभ यादव,आदित्य अन्य  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?