भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विधानसभा घोरावल व राबर्ट्सगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा मे राबर्ट्सगंज विधानसभा मे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल घोरावल विधानसभा मे बतौर मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्या मौजूद रहे


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा विगत वर्षो से पार्टी के कार्यकर्ता सभी जनपदवासियों के साथ मिलकर हर घर पर तिरंगा लगाते है और सबको जागरुक करने के लिए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दो विधानसभाओ मे बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाला गया है। 15 अगस्त को गरीब या अमीर हो छोटा घर या बड़ा घर हो हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी सभी मे उत्साह दिखायी देता है। जब कालोनी या सोसाइटी के एक एक घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते ही देखते दूसरे घरो पर तिरंगा दिखने लगता है। यानि हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे के शान मे एक बेहतरीन त्यौहार के रुप मे बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह तरह के कार्यक्रम भी होने लगे है।

15 अगस्त आते आते घर मे दफ्तर मे कार मे तिरंगा लगाने के लिए तरह तरह के प्रोडक्ट बाजार मे दिखने लगते है इस कार्यक्रम के प्रति लोगो मे इतना उत्साह है कि तिरंगा अपने दोस्तो और पड़ोसियो को बांटते है तिरंगे को लेकर उल्लास ये उमंग हमे एक दूसरे से जोड़ती है।


इस कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र अग्रहरी, महामंत्री रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, उत्कर्ष पाण्डेय, आशीष केशरी, विनित तिवारी, अतुल पाण्डेय, गुडिया त्रिपाठी, बलराम सोनी, कमलेश चौबे, हिरेश द्विवेदी, शिवम सिंह, रंजन पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?