अमित मिश्रा(8115577137)
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दी गई जानकारियां
सोनभद्र।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के निर्देश पर महिला केंद्रित कानून सप्ताह के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं यूनिसेफ की संयुक्त टीम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत एवं विद्यालयों में कार्यक्रम अयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओ व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जिसमे योजना की बढ़ाई गई धनराशि के बारे मे , निराश्रित पेंशन योजना को विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने, के लिए सभी को जागरूक किया गया।







