जफराबाद थाना के निरीक्षण में प्रसन्न दिखे एसपी, इंस्पेक्टर की थपथपाई पीठ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जावेद

बैरक, मालखाना और अभिलेखों के रखरखाव का बेहतर मैनेजमेंट देख खुश हुए अधिकारी

जौनपुर। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार व सीओ सीटी देवेश कुमार सिंह जफराबाद थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे, निरीक्षण के दौरान उन्होनें थाने की साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्था को देखकर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव की पीठ थपथपाई।

एसपी सिटी ने पहले थाने के असलहों का निरीक्षण किया।निरीक्षण में उन्होंने असलहों के रखरखाव अच्छा मिंलने पर दिवान मनोज कुमार की तारीफ किया।उसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय का निरीक्षण किया।वहाँ पर रखे सभी रजिस्टर की जांच किया।रजिस्टर का रखरखाव बेहतर रहा।उसके बाद उन्होंने सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह ने एसपी सिटी से बताया कि अब थाने के जितने भी जमीन के मामले जिसमें लेखपाल जाकर नाप करते है।और पत्थर गड्डी करवाते है।उनकी लिखा पढ़ी होने लगी है।जिससे दोनो पक्ष अगर किसी प्रकार की बाद में गलत आरोप या काम करेंगे तो उन पर कार्यवाही होगी।

इस कार्य का एसपी सिटी ने सराहना किया।इसके बाद उन्होंने मेस,बैरिक,का निरीक्षण किया।उसके बाद वे महिला डेस्क पर जाकर महिला आरक्षी गुंजन यादव से आगंतुक रजिस्टर को देखा।उसमें सारे कालम सही से भरे हुए है।उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर के सराहना किया।उसके बाद थाने के बाहर कराए गए भराई का काम व वहां लगाए गए बेंच पर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव की खुले मन से तारीफ किया।

निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर क्राइम संजय सिंह,एसआई धनुषधारी पांडेय,सजंय कुमार,श्रीप्रकाश यादव,विपुल राय, राजेश सिंह सेंगर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?