जनपद के 39 वें जिलाधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी के रूप में चन्द्र विजय सिंह का 27 महीने का कार्यकाल रहा सराहनीय


  सोनभद्र से अयोध्या के जिलाधिकारी के पद पर स्थानान्तरित होकर जाना बेहद सुखद : शेषनाथ चौहान

टीम भावना के साथ किये गये कार्य के प्रति किया गया आभार व्यक्त।


सोनभद्र।सरकारी सेवाओं में स्थानान्तरण एक सामान्य प्रक्रिया है, जो व्यक्ति सरकारी सेवाओं में आया है, वह समय-समय पर स्थानान्तरित होते हुए एक दिन सरकारी सेवा एक-दूसरे स्थान पर जाता रहता है। जो अधिकारी व कर्मचारी काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं, उनके स्थानान्तरण के फलस्वरूप विदाई देते वक्त मन भावुक हो जाता है। उक्त बातें जनपद के 39 वें जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अपने विदाई समारोह में कहा।

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह को आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद अयोध्या में जिलाधिकारी के रूप में स्थानान्तरण होेने पर भाव भीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने उपस्थित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि  जनपद-सोनभद्र में मेरे आखिरी दिन को इतना यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद और जनपद सोनभद्र में आने के दिन से आप सभी ने जो मेरा सहयोग किया है, यह कड़ी हमारे लिए यादगार रहेगी।


इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी  सौरभ गंगवार ने कहा कि ऐसे ही कर्मठ एवं लगनशील अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह नेे जिले में 2 वर्ष 03 महीने की बेहतरीन सेवा करते हुए स्थानान्तरित होकर अयोध्या में जिलाधिकारी के पद पर जा रहे हैं। सोनभद्र के अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी से काफी कुछ चीजें सरकारी सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए सीखा है और जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।


अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)  सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह,परियोजना निदेशक आरएस मौर्या, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, जिला कृषि अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किये।

विदाई समारोह में जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए आगामी दिनों में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर के रूप में पदासीन होने की कामना करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?