राष्ट्रीय लोक अदालत में वकालतनामा की अनिवार्यता हो खत्म:श्याम बिहारी यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन की एक बैठक अधिवक्ता भवन कचहरी परिसर में आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता श्याम बिहारी यादव एड व संचालन पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एड ने किया।

डिस्ट्रीक्ट बार एसोसियेशन अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आम वादकारियों तथा गरीबों के लिए आयोजित किया जाता है, इसमें सभी प्रकार के मुकदमे में वकालतनामा का लिया जाना बंद हो इसके लिए जनपद न्यायाधीश  से डीबीए की तरफ से लोक अदालत में वकालतनामा समाप्त करने की बात रखी गई।

जिससे जनपद न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में वकालतनामा की कोई अनिवार्यता नहीं है केवल मुकदमे में वादकारी का आधार कार्ड ही काफी है। ऐसे में लोक अदालत में वकालतनामा की अनिवार्यता खत्म हो जिससे वादकारी को इसका फायदा मिल सके तथा फालतू अपव्यय ना हो जिससे वादकारी पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े।

इस अवसर पर अशोक कनौजिया, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजेश यादव, शाह नवाज आलम खान, हरि प्रसाद यादव, नवीन पाण्डेय, संदीप जयसवाल, टीटू गुप्ता आदि आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?