योग जोड़ने की एक प्रक्रिया है:अंजली विक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ पतंजलि योग समिति से आई हुई योग शिक्षिका अनीता , डॉक्टर संजय सिंह व प्राचार्या अंजली विक्रम सिंह द्वारा मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। 

योग शिक्षिका अनीता द्वारा विभिन्न प्रकार के योग और उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी और यह भी बताया की 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाते हैं।

कपाल भारती, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, ब्रजासन आसन भी करवाया गया। प्राचार्य डाक्टर अंजली विक्रम सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और योग के बारे में बताते हुऐ कहा की योग जोड़ने की एक प्रक्रिया है योग से हम शरीर में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों को दूर कर सकते हैं इसलिए प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा योग जरूर करना चाहिए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के ट्रस्टी अजय कुमार सिंह, कैलाश, मालती, अनुग्रह नारायण, अनीश, मनीष तथा समस्त कर्मचारी और छात्राए उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?