Trending News
नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पोक्सो एक्ट को लेकर 400 विद्यार्थियों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी नौगढ़ में वन भूमि पर कब्जे का प्रयास विफल, पौधरोपण नष्ट कर खेत बनाने की तैयारी, पम्पिंग सेट से वन भूमि में चलाया जा रहा था पानी, वन विभाग ने उपकरण जब्त कर किया सीज नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ शहर से गांव तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, गलियों व नाली की हुई सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पांच दिन से लापता युवक का रेणुका नदी में मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप

वित्त मंत्री ने अधिवक्ताओं से की मुलाक़ात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा (8115577137)

वकीलों ने वित्त मंत्री से किया विचार विमर्श

  • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को मांगों का ज्ञापन सौंपा
  • सोनभद्र मुख्यालय पर विश्व विद्यालय खोलने की उठाई मांग

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से विभिन्न समस्याओं पर वकीलों ने विचार विमर्श किया। सोनभद्र मुख्यालय पर विश्व विद्यालय खोले जाने के लिए मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया।
सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह एडवोकेट ने कहा कि जनपद का भौगोलिक स्थिति अन्य जिलों से अलग है। 35 वर्ष जिला बनने के बाद भी जनपद न्यायालय का भवन निर्माण नहीं हो सका है, जिसकी वजह से न्यायिक कार्य का संचालन अस्थाई भवन में हो रहा है। वकीलों और वादकारियों के बैठने का समुचित प्रबंध नहीं है। एसबीए के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे एडवोकेट ने जिले की विभिन्न समस्याओं पर वित्त मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया। एसबीए महामंत्री राजीव कुमार सिंह गौतम एडवोकेट ने जिले के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सोनभद्र मुख्यालय पर विश्व विद्यालय खोले जाने की मांग उठाई और मांगों का ज्ञापन वित्त मंत्री को सौंपा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से विचार कर विश्व विद्यालय खोलवाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर एसबीए के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, अधिवक्ता दिनेश दत्त पाठक, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र शरण रॉय, अंकित सिंह गौतम, राजेश कुमार सिंह, राकेश अरिमर्दन, अजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ