फासिल्स पार्क में लगा सरकारी हैण्ड पम्प 3 माह से खराब विभाग बना मौन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

चोपन (सोनभद्र) । जनपद का एतिहासिक फासिल्स पार्क जो पर्यटकों का सुबह से शाम तक देखने के लिए महिला पुरुष बच्चे सभी का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन इस भीषण गर्मी में फासिल्स पार्क में लगा सरकारी हैण्ड पम्प तीन माह से खराब होने के कारण पानी के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। वहीं सौर ऊर्जा से लगा पानी की टंकी में भी तकनीकी खराबी के कारण शो पीस बना है।इस सम्बंध में स्थानीय चौकीदार श्याम सुंदर ने बताया कि सरकारी हैण्ड पम्प के सम्बंध में विभागीय अधिकारियों समेत ग्राम पंचायत प्रधान को भी अवगत कराया गया है लेकिन आज तक कोई पहल नहीं किया गया। जिससे यहां पानी की समस्या बनी हुई है।
उक्त सम्बंध में वन विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से एवं सलखन प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह गौड़ से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि इसके पूर्व हमारे संज्ञान में नहीं था। जानकारी होने पर तत्काल सरकारी हैण्ड पम्प बनवा दिया जायेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?