102 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो वांछित की तलाश में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कोतवाली क्षेत्र का जैत गाँव बना मादक पदार्थो की तस्करी का अड्डा

सोनभद्र। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ व शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसओजी व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रविवार की बरैला महादेव मंदिर के पास चार हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 102 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन व बिक्री के रुपये 27600 नगद एवं इलेक्ट्रानिक तौल की मशीन बरामद किया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार बंटी पुत्र अवधेश और राजा उर्फ राज पुत्र सत्यनारायण निवासीगण ग्राम जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के दिये हुए हेरोईन बेचना बताया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने इन चार तस्करो संगीता उर्फ विमल कन्नौजिया पत्नी हरिश्चन्द्र उर्फ मन्नर कन्नौजिया निवासी बरैला थाना रॉबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष , संगीता देवी पत्नी बाबूलाल कन्नौजिय निवासी ग्राम मनरहवा डिबुलगंज थाना अनपरा जिला सोनभद्र उम्र 38 वर्ष (विमल की बहन) , बाबूलाल कन्नौजिया पुत्र भोला प्रसाद निवासी ग्राम मनरहवा डिबुलगंज थाना अनपरा जिला सोनभद्र उम्र 40 वर्ष , अभिषेक कुमार उर्फ नान्हक कन्नौजिया पुत्र मदन कुमार कन्नौजिया निवासी ग्राम महुली थाना विढ़मगंज जिला सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इन वांछित बंटी पुत्र अवधेश निवासी ग्राम जैत थाना राबर्टसगंज , राजा पुत्र सत्यनारायण निवासी ग्राम जैत थाना राबर्टसगंज की तलाश है।

पुलिस ने इन तस्करो के पास से 102 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन, बिक्री का रुपये 27600 व इलेक्ट्रानिक तौल की मशीन बरामद किया है।

इन तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा प्रभारी एसओटी टीम, उ0नि0 महेन्द्र कुमार यादव, हे0का0 पंकज कुमार, महिला कांस्टेबल भारती, सतीश पटेल, जगदीश मौर्या, शशि प्रताप सिंह शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?