फर्जी वोटिंग करते का वीडियो हुआ वायरल,आरोपी किशोर गिरफ्तार, पोलिंग पार्टी सस्पेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आरबी द्विवेदी

भाजपा की बूथ कमेटी लूट कमेटी है, चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्रवाई करे: अखिलेश यादव

13 मई को हुआ था मतदान, फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का मामला

एटा(उत्तर प्रदेश)। जनपद में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई को सम्पन्न हुआ , इस दौरान फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में जनपद की अलीगंज विधानसभा सीट भी पड़ती है यहाँ हुई वोटिंग के बाद एक नाबालिक का 08 बार फर्जी वोटिंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच के बाद आरोपी और बूथ को ट्रैश कर आरोपी के खिलाफ थाना नयागांव पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वही आरोपी को गिरफ्तार कर निर्वाचन आयोग ने पूरी पोलिंग पार्टी को ही सस्पेंड कर दिया है।

सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होते ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है ” अगर चुनाव आयोग को लगे कि यह गलत हुआ है तो वो कुछ कार्यवाई जरूर करे, नहीं तो……. ” भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है और वीडियो में लड़का बोल रहा है ये छटवां वोट है….उसने एक के बाद लगातार आठ वोट डाले है।

वायरल वीडियो में जो लड़का वोटिंग करने जा रहा है वह कह रहा है कि “पहला,दूसरा,तीसरा,चौथा,पांच वोट डाल चुका हूं, छटवां लेकर जा रहा हूं, छटवां भी पड़ेगा, देख लेना, सातवां और आठवां भी पड़ गया, आठ वोट डाले है ” वहीं इसके बाद लड़का वोटिंग करते समय वीडियो में 1,2,3,4,5,6,7,8 उंगलियां दिखाते हुए कहता है,कि आठवां भी पड़ गया और वह भाजपा के प्रत्याशी मुकेश राजपूत को वोट करते हुए दिखाई दे रहा है।

वही इस पूरे मामले पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का फर्जी वोटिंग कर रहा है। इस वीडियो का संज्ञान लिया गया है, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है, जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

फर्जी वोटिंग करने वाला आरोपी किशोर

वही 103-अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निग आफिसर ने जांच की जिसमे जांचोपरान्त प्रथमदृष्टया बूथ संख्या-343 प्रा0पा0 खिरिया पमारान के मतदान कार्मिको/पोलिंग पार्टी की लापरवाही परिलक्षित हुई है, जिसके कारण प्रश्नगत बूथ की पोलिंग पार्टी के समस्त टीम को निलम्बित कर दिया गया। इसके साथ साथ सहायक रिटर्निग आफिसर, 103-अलीगंज विधान सभा क्षेत्र के द्वारा संबंधित के विरूद्ध थाना नयागांव में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्याः 0046/2024 दिनांक 19.05.2024 को अन्तर्गत धारा 171 एफ, 419 भा0द0सं0, 128, 132, 136 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951, 1989 व 66 सूचना प्रोद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 में अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है।

आयुष चौधरी , उप जिला निर्वाचन अधिकारी , एटा

जिला प्रशासन ने जांच के बाद आरोपी किशोर राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी खिरिया पमारान थाना नयागांव जनपद एटा को गिरफ्तार करके जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी, एटा की अभिरक्षा दे दिया गया है, इसके साथ ही निर्वाचन की शुचिता, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के दृष्टिगत रखते हुए पुर्नमतदान की संस्तुति माननीय निर्वाचन आयोग से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?