ग्रीष्मकालीन 11 दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ के युवा भारत द्वारा 11 दिवसीय ग्रीष्म ऋतु कालीन योग शिविर का शुभारंभ प्रकाश जीनियस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट विद्यालय में किया गया है। युवा भारत के जिला महामंत्री संकट मोचन ने बच्चों को योग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। योग के माध्यम से बच्चो को किसी चीज को कैसे याद करना है ,याद रखने के लिए उनकी बुद्धि को बढ़ाने के लिए, लंबाई बढ़ाने के लिए तथा उनके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए तमाम प्रकार के योगासन बताया। जिसमें ताड़ासन त्रिकोण ताड़ासन, हलासन, चक्रासन शीर्षासन, मयूरासन इसके बारे में प्रथम दिवस जानकारी दी।

इस 11 दिवसीय योग शिविर में सारे योगासनों के बारे में एक-एक चीज विस्तार से बताई जाएगी और सारे योगासन बच्चो को सीखाया जाएंगे और उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। युवा योगी संकट मोचन का कहना यह है कि अपने घरों में बच्चों के द्वारा अपने माता-पिता, पास पड़ोस को भी योग करा सेवा प्रदान कर सकते हैं। बच्चों को यह सीख दी जा रही है ताकि यदि बच्चे अपने घरों में गार्जियन को बोलते हैं कि आप कमर दर्द के लिए घुटने दर्द के लिए, सर दर्द के लिए यह योगासन करिए तो उनकी बातों को कोई टालता नहीं है।

इस तरह से परिवार में सभी योग करेंगे सुखी जीवन जीने के लिए योग बहुत ही जरूरी है यह प्रयास योगी संकटमोचन का है इसलिए बच्चों को यह सीख दी जा रही है ।योग की विद्या को घर घर भेजा जा रहा है जनपद में इसी कड़ी में योगी संकट मोचन ने कहा कि बच्चे आजकल उनके हिसाब से जो भी सलेबस दिया जा रहा है उनको याद रखने के लिए उन्हें योग करने की आवश्यकता पड़ेगी ही पड़ेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?