शिक्षकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय में नव नियुक्त जिला महामंत्री हुकुम चंद्र का हार्दिक स्वागत कर उन्हे सभी पदाधिकारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गयी। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमें दुद्धी ब्लॉक से बिहारी लाल गुप्ता को जिला संगठन मंत्री, सरिता को महिला जिला संगठन मंत्री,मनीष श्रीवास्तव को जिला प्रचार मंत्री चुना गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने निर्वाचित जिला महामंत्री व नवीन पद ग्रहण करने वाले सभी पदाधिकारियों बधाई एवं शुभकामनायें दी व सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी अपने अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें और सदैव शिक्षक हित में कार्य करें जिससे संगठन और सशक्त व मजबूत हो सके।

इस अवसर पर जिला संरक्षक जयप्रकाश राय, जिला कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, राम नगीना मिश्रा, जितेंद्र कुमार चौबे,पंकज कुमार पाण्डेय, मोहित लाम्बा, राजेश द्विवेदी, मनीष शर्मा, अभिषेक सोनकर, पवन कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, सुनील कांत माथुर,भोला नाथ अग्रहरि, मनीष श्रीवास्तव,मृत्युंजय सिंह,कपिल द्विवेदी,जयराम आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?