समाजवादी पार्टी से पूर्व सांसद छोटेलाल व पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल सहित नामांकन के तीसरे दिन नौ लोगो ने लिया पर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

दुद्धी विधानसभा उप चुनाव के लिए दो लोगो ने लिया पर्चा

सोनभद्र। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन के तीसरे दिन नौ लोगो  ने 17 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त खरीदा वही विधान सभा उप निर्वाचन दुद्धी के लिए 2 लोगों ने 5 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किये।


जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह की मौजूदगी में कलेक्ट्रट सभागार में स्थापित लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन कक्ष में 09 लोगों ने 17 नामांकन पत्र प्राप्त किये, इसी प्रकार से विधान सभा दुद्धी उप निर्वाचन के लिए 2 लोगों ने 5 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किये। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष में तैनात कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांकन पत्र लेने के लिए लोगों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये।

नामांकन के तीसरे दिन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से राम शिरोमणी 01 सेट में, समाजवादी पार्टी से पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार 04 सेट में, निर्दल से मुनिया देवी 02 सेट में, जनता क्रान्ती पार्टी से चन्द्रिका प्रसाद 02 सेट में, बहुजन समाज पार्टी से धनेश्वर 02 सेट में, एआईएम पार्टी से संजीव कुमार घुसिया 02 सेट में, समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल 02 सेट में, विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी से अरविन्द 01 सेट में व मूल निवासी अधिकार पार्टी से पप्पू 01 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किया गया।

इसी प्रकार से विधानसभा उप निर्वाचन दुद्धी के लिए समाजवादी पार्टी से विजय सिंह 04 सेट में तथा निर्दल के रूप में रमाकान्त 01 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?