मारपीट में युवक की हुई मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज विगत दिनों आवक युवक के साथ हुई मार पीट में इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में श्यामनरायन की मृत्यु के हो गयी। जिसके पश्चात मृतक युवक के पिता शिवचन्द्र यादव पुत्र स्व0 फेकू यादव निवासी ग्राम मारकुण्डी बहेरा टोला, थाना चोपन जनपद सोनभद्र के तहरीर के आधार पर पंजीकृत धारा- 304,323,504,506,341,34 में वांछित सुरेश यादव पुत्र बबुन्दर यादव और बाबूलाल यादव उर्फ लालता पुत्र बैजनाथ उर्फ बबई निवासीगण बहेरा टोला मारकुण्डी को मुखबीर की सूचना पर मारकुण्डी मोड़ से आठ मई को गिरफ्तार कर आज  विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।

इन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह , उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा, का0 सत्यम सरोज और का0 यशवंत कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?