राज्यसभा चुनाव मे भाजपा ने 8 सपा ने 2 सीट पर जीत दर्ज किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया, इस चुनाव में बीजेपी ने आठ और सपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है । इसमें सबसे अधिक वोट सपा उम्मीदवार जया बच्चन को 41 वोट मिले हैं इसके साथ ही सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं ।
वहीं बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ को 29 वोट मिले हैं, जिनकी दूसरी वरीयता के आधार पर जीत हुई है बीजेपी के संजय सेठ और आरपीएन सिंह को छोड़कर सभी को 38 वोट मिले हैं और आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले हैं ।
वही बीजेपी राजग के हिस्सा ओम प्रकाश राजभर के MLA राज्यसभा चुनाव में दोनों कैम्प को वोट दिये और वोटों की गिनती दोनों तरफ गिनी गयी । ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के विधायक जगदीश नारायण राय को आर पी एन सिंह को वोट करना था पर उन्होंने जया बच्चन को वोट कर दिया ।

राज्यसभा के 8 सीटों पर BJP, 2 सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी, BJP के RPN सिंह और सुधांशु त्रिवेदी चुनाव जीते, BJP के चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह चुनाव जीतीं, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन चुनाव जीते, भाजपा के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ भी चुनाव जीते, सपा से जया बच्चन, रामजी लाल सुमन चुनाव जीते, सपा के तीसरे प्रत्याशी आलोक रंजन चुनाव हारे, राज्यसभा की 10 सीटों पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे ।
राज्यसभा चुनाव मे क्रास वोटिंग पर सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी ढंग से हुई है । सारे नियम कानून के तहत काम हो रहा है । हमने वोट अपने मन से दिया, राम मंदिर बना, दर्शन के लिए सभी को विधानसभा अध्यक्ष ने सामूहिक आमंत्रण दिया लेकिन सपा ने रोका, यह अच्छी बात नहीं है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?