शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रंगेश सिंह

ओबरा(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रांगण में मुख्य अतिथि शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान इंटर कॉलेज में महाप्रबंधक राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा नंद वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बच्चों में मिठाइयां भी बांटी गई।

ध्वजारोहण के बाद आजादी के जश्न में डूबे स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी जहां हर कोई देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत किया। छोटे बच्चों ने मां तुझे सलाम गाने पर परफॉर्म कर वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद ए वतन आबाद रहे तू, जय हो… और वंदे मातरम जैसे कई देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने डांस किया। बच्चों के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंचन ने मौजूद सभी लोगों को उत्साहित कर दिया। मौजूद अभिभावकों ने भी तालियां बजा कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया ।

शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा आज के दिन भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस वर्ष का थीम है राष्ट्र पहले, देश को आजाद हुए 78 वर्ष पूरे हो गए है। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ संकल्प का प्रतीक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अथक प्रयास किए। 15 अगस्त ही वह दिन है जब देश को अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी की बेडियों से मुक्ति मिली थी। उन्नति पथ पर चक अनवरत चलता हुआ बिना ठहरे ।

महाप्रबंधक राकेश मिश्रा ने कहा कि 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है आज का दिन इस राष्ट्र को आजाद कराने वाले उन सैकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का भी है। जिन्होंने स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने के लिए खुशी-खुशी अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे हमेशा प्रत्येक भारतीय के लिए श्रद्धेय होंगे। जिन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। इन्हीं की बदौलत आज हम सब एक आजाद देश की हवा में सांस ले पा रहे है।

कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि यह दिन इन सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने का दिन है। भूले नही न भूलने देंगे वीरों के बलिदान को सुभाष चंद्र शेखर, और आजाद अभी भी है इन फिजाओं में, हम भी वतन के लिए खून बहाएंगे, ये माँ हम भी तेरे वीर सपूत हैं कुछ कर गुजर जाएंगे ।

उप प्रबंधक जगदीश पाण्डेय और उत्तम मिश्रा ने कहा हमारा भविष्य बच्चों के हाथों में है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें आजादी दिलाई, जिसे हमें बरकरार रखना है। एक अच्छा नागरिक बन कर देश हित में हमेशा आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाना जाए। पढ़ाई जरूरी है लेकिन उससे पहले जरूरी है एक अच्छा इंसान बनना। हम जो भी कार्यक्रम करते हैं, उसमें कोशिश करते हैं कि समाज को एक संदेश मिले।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ,उप प्रबंधक जगदीश प्रसाद पाण्डेय , कोषाध्यक्ष कृष्णानन्द वर्मा, सदस्य सुरेश नारायण सिंह , अशोक राय ,उत्तम कुमार मिश्रा ,शैलेश कुमार पाण्डेय , राजेश तिवारी, ज्ञान शंकर शुक्ला सहित कालेज के शिक्षकगण और कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment

1502
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?