25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा खनिज परिवहन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के ममाले में फरार चल रहे 25000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत धारा 61(2)(b), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 303(2), 317(2) बीएनएस 2023 व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधिनियम तथा 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम 1984 मामले में वांछित फरार चल रहे आदित्य तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी 26 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर डाला बाजार, थाना चोपन गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया है।

सदर कोतवाली पुलिस ने इनामी आरोपी को चोपन थाना क्षेत्र के लगड़ा मोड़ डाला से गिरफ्तार कर, विधिक कार्रवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी चौकी लोढी, अभिमन्यु यादव और अम्बुज शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?