एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत होगा 4 लाख 32 हजार पौधरोपण: बीडीओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

4.32 लाख से अधिक पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 3.0 के तहत कुल 4,32,560 पौधों का रोपण किया गया। इस वृहद वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करना, पर्यावरण का संरक्षण करना और पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखना है। यह अभियान पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग और वन विभाग के सहयोग से चलाया गया। इसके तहत बड़े पैमाने पर पेड़ लगाकर घटते हुए हरित आवरण को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत बचरा में वन वाटिका में हुआ। खण्ड विकास अधिकारी बभनी उत्कर्ष सक्सेना, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार सिंह और ग्राम प्रधान संतोषी देवी ने पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की। बचरा ग्राम पंचायत में अकेले 13,171 पौधे रोपित किए गए।

बभनी ब्लॉक के ग्राम विकास विभाग द्वारा 2,86,000 पौधे लगाए गए, जबकि पंचायत विभाग ने 23,560, वन विभाग ने 1,20,000 और शिक्षा विभाग ने 3,000 पौधों का रोपण किया।
पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को अवशोषित करके पर्याप्त मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे श्वास संबंधी समस्याएं कम होती हैं। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को कसकर बांधते हैं, जिससे बाढ़ और भारी बारिश के दौरान मिट्टी का कटाव रुकता है। वनों के कारण वर्षा जल जमीन में आसानी से रिसता है, जिससे भूजल स्तर भी ऊंचा उठता है।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी राज बहादुर सिंह, समाजसेवी मृत्युंजय शुक्ला के साथ-साथ श्रवण कुमार यादव, जय प्रकाश जयसवाल, सतीश जयसवाल, राकेश केशरी, बाल मुकुंद जयसवाल और रविन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?