पुलिस की तेज तर्रार कार्रवाई से चार महीने बाद बरामद हुआ 33 हजार का OnePlus 10R मोबाइल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

O- सर्विलांस टीम के तेज़ तर्रार पुलिस कर्मी दीपक गिरी ने चोरी गए मोबाइल को किया बरामद

रामगढ़ (सोनभद्र) । पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सर्विलांस पुलिस कर्मी दीपक गिरी की सूझबूझ और मेहनत से चार महीने से गायब OnePlus 10R मोबाइल फोन बरामद हो गया । 33 हजार रुपये मूल्य के इस मोबाइल की चोरी रामगढ़ बाजार में एक चाय की दुकान से हुई थी, जिसके बाद पीड़ित संतोष सोनी ने पन्नूगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

चोरी के बाद तीन महीने तक मोबाइल रहा बंद

मोबाइल चोरी की घटना 10 अप्रैल की थी जिसके के बाद चोरों ने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन 15 जुलाई को उसमें दो सिम कार्ड एक्टिवेट हुए। इसकी सूचना सर्विलांस पुलिस कर्मी दीपक गिरी और मोबाइल मालिक संतोष सोनी के फोन पर मैसेज के जरिए मिली। पुलिस ने तुरंत मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया, जो रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के गढ़वां गांव के एक व्यक्ति के पास निकला।

पुलिस की सतर्कता से मिला मोबाइल

पुलिस कर्मी दीपक गिरी ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क किया। शुरुआत में उसने मोबाइल लौटाने में आनाकानी की, लेकिन पुलिस के दबाव के चलते दो दिन बाद उसने मोबाइल सौंप दिया। मोबाइल पूरी तरह सुरक्षित हालत में मिला, जिसके बाद इसे मालिक संतोष सोनी को लौटा दिया गया।

मोबाइल मालिक ने पुलिस की जमकर की तारीफ

मोबाइल वापस पाकर संतोष सोनी ने पुलिस कर्मी दीपक गिरी का आभार जताया और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, मैंने सोचा भी नहीं था कि मेरा मोबाइल वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की मेहनत और ईमानदारी से यह संभव हुआ।

पूरे थाना क्षेत्र में चर्चा

पन्नूगंज थाने के पुलिस कर्मी दीपक गिरी के कार्यशैली और तेज तर्रार रवैये की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। दीपक गिरी ने सर्विलांस में रहते हुए अब तक दर्जनों मोबाइल बरामद कर कर लोगों को दिया है । इतना ही नहीं इस तेज़ तर्रार पुलिस कर्मी ने बहुतों अपराधियों के मोबाइल को ट्रेस कर उनकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाया है । उनकी इस सफलता ने न केवल पीड़ित को न्याय दिलाया, बल्कि आम जनता का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा और थाना प्रभारी दिनेश पाण्डेय ने भी दीपक गिरी के काम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जिम्मेदार पुलिस कर्मी पुलिस विभाग की ताकत हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?