कन्टेनर ट्रक से 32 भैंस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

झारखण्ड से कानपुर ले जा रहे थे भैंस

कोन(सोनभद्र)। स्थानीय थाना की पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी उन्होंने एक कन्टेनर वाहन से ले जाए जा रहे 32 भैंस व भैसा बरामद किए साथ ही दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष ने बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।।

थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पशु तस्करों के रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था उसी दौरान एक संदिग्ध वाहन कंटेनर को रोका गया जिसमे 32 भैंस व भैसा लोड किए गए थे जिन्हे कब्जे में लिया गया साथ ही दो पशु तस्करों शिबू पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम असदुल्लाहपुर रुही थाना पोखराज जनपद कौशांबी और साहिल पुत्र मोनू निवासी भरवाही नई बाजार थाना पोखराज जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया गया।

वही गिरफ्तार किए गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वाहन स्वामी अरमान पुत्र राजू निवासी ग्राम नया नगर भारवाही थाना पोखराज जनपद कौशांबी,पशु तस्कर अंसार पुत्र जलील अहमद निवासी विशुनपुर थाना नगर उंटारी जिला गढवा झारखंड और जैनतुल्ला पुत्र भोला अंसारी निवासी सोनपुरवा थाना रंका जिला गढवा झारखंड के सहयोग से झारखंड राज्य से पशुओं को खरीद फरोख कर क्रूरता पूर्वक वाहन में लादकर बेचने के लिए कानपुर ले जा रहे थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त सभी तस्करो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चांचीकला चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह,कांस्टेबल लतीफ सिद्धिकी और राम जी सिंह यादव शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?