विभिन्न पदों पर कम्पनियों में 31 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O रोजगार मेलें में 100 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया

सोनभद्र। मगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में औरो स्पिनिंग मिल्स (वर्धमान ग्रुप), बद्दी, हिमांचल प्रदेश, उ० प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम, सोनभद्र डिपो, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र में संविदा पर चालक एवं महिला परिचालक की भर्ती हेतु, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा० लि०, मधुपुर, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, वाराणसी, एवं फ्लीफ कार्ट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कुल 05 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 31 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानंद, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अंशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?