259 जोड़े ने अग्नि के लिए सात फेरे,तो तीन ने कबूल किया निकाह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में ब्लाक प्रमुख व चेयरमैन ने किया कन्यादान

   दुद्धी(सोनभद्र):भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर एक बार फिर 262 लोगो के नव दाम्पत्य जीवन के सूत्रधार का गवाह बना। शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत वृहद वैवाहिक कार्यक्रम में दुद्धी, म्योरपुर, बभनी ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांव से आये सनातन रीति रिवाज के 259 जोड़े पवित्र अग्नि कुंड के सात फेरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे,तो इस्लाम से ताल्लुक रखने वाले तीन जोड़ी का निकाह हाजी सैयद फखरुद्दीन अहमद ने पढ़ाई।
वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।इसके पश्चात विवाह वेदी पर बैठे सनातन जोड़ो को आचार्यो की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न रस्म पूर्ण कराया। जनप्रतिनिधियों ने कन्यादान का दायित्व निभाते हुए नवदम्पति को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। पंडाल में मौजूद वर वधु के परिजनों के शादी के मनोहारी गीत से समूचा वातावरण गुलजार रहा।  वैवाहिक बंधन में बंध रहे नव वर-वधु के चेहरे खिले खिले नजर आ रहे थे। नव दंपत्ति को नई गृहस्थी बसाने के लिए योगी सरकार की ओर से आशीर्वाद स्वरूप 19 गृहस्थी का सामानो का सेट उपहार अतिथियो ने दिया।
  समारोह के नोडल खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को क्रियान्वित कराने में अपार हर्ष हो रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले कर, उनके सपनों को साकार करने का वीणा सरकार ने उठाया है। उन्होंने सभी नव दंपत्तियों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि ब्लॉक के माध्यम से सभी को सुरक्षित तरीके से एकाउन्ट में उपलब्ध कराने का आश्वसासन दिया। सुरक्षा की कमान कोतवाल मनोज सिंह की अगुवाई में दर्जनों पुलिसकर्मी, पीएसी ने संभाल रखी थी। इस मौके पर  रामनरेश पासवान, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, प्रेमनारायण सिंह मोनू, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, म्योरपुर अजित सिंह, बीओ पीआरडी धर्मेंद्र सिंह, सचिव राघवेंद्र सिंह, अरुण यादव, अरुण वर्मा, राकेश यादव, सुषमा तिवारी, अनीश समेत कई लोग उपस्थित रहे।

पांच के जगह 3 लीटर का कुकर मिलने पर मचा हंगामा,हुआ वापस
दुद्धी। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में एक बार फिर लापरवाही सामने आई। सभी औपचारिकता संपन्न होने के बाद करीब एक दर्जन लोगों में शिकायत किया कि उन्हें पांच लीटर प्रेशर कुकर के जगह पर 3 लीटर का कुकर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते सभी से तीन लीटर का वापस लेकर उन्हें पांच लीटर का कुकर उपलब्ध कराने के बाद ही छोड़ा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?