नौगढ़ में किशोर अधिकारसप्ताह, 250 बच्चों ने लिया भाग, किशोर-किशोरियों को किया गया जागरूक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जलेबी दौड़ का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में गुरुवार को ‘एडोलेसेंट राइट्स वीक’ (किशोर अधिकार सप्ताह) का आयोजन किया गया। यह आयोजन मानव सेवा केंद्र और यूपीसीईजी मिलान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें लगभग 250 बच्चों और बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुधा ने किया, जबकि मानव सेवा केंद्र के निदेशक जगत नारायण ने इसकी अध्यक्षता की।

अपने संबोधन में निदेशक जगत नारायण ने किशोर-किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और अवसर मिलने पर ही वे देश की मजबूत नींव बन सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जीवन, सुरक्षा, शिक्षा, भागीदारी और विकास जैसे प्रमुख अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बालिकाओं ने मंच पर नृत्य, गीत और समूह प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा।

बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘जलेबी दौड़’ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मानव सेवा केंद्र के कर्मचारी, एसएचजी लीडर, अभिभावक, किशोरी समूह की पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?