15 वर्षीय कक्षा नौ का छात्र घर से बगैर बताए गायब, परिजन परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (पाण्डेय) । विकास खंड बभनी के 15 वर्षीय सतीश पुत्र गंगेश्वर दूबे के गुरुवार की सुबह घर से बिना बताए लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। सतीश बभनी में कक्षा नौ का छात्र है और कान से सुनने में समस्या होने के कारण वह कान में मशीन लगाता है।

गुरुवार सुबह करीब तीन बजे सतीश बिना किसी को सूचना दिए घर से निकल गया, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिवारवालों का कहना है कि उन्होंने रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में भी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है।

परिजनों की चिंता सतीश की सुनने की समस्या के कारण और भी बढ़ गई है, क्योंकि वह बगैर मशीन के ठीक से सुन नहीं पाता है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को सतीश के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।

फिलहाल परिजन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनका बेटा सकुशल लौट आए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है और तलाश जारी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?