जौराही में 11वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने किया फीता काट कर किया उद्घाटन

बभनी। बभनी क्षेत्र के जौराही गांव में 11वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस खेल का उद्घाटन अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह के दौरान, जीत सिंह खरवार ने पिच पर पहुंचकर बल्लेबाजी भी की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। जौराही क्रिकेट क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता 15 दिनों तक चलेगी, जिसमें छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश की टीमें अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। क्षेत्रीय टीमें भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच बभनी और गोहड़ा की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बभनी ने 155 रन बनाए। जवाब में, गोहड़ा की टीम 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह बभनी ने गोहड़ा टीम को 45 रनों से हरा दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डाॅ व्यास चन्द्र विश्वकर्मा और जौराही क्रिकेट क्लब के हीरा सिंह, राजेश, सुभाष, राम प्रकाश, रामसागर, राकेश, डॉ. अजय कुमार और प्रभु नारायण सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?