राजकीय इंजीनियरिंग कालेज मे 11 दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पतंजलि योग समिति के योगी संकट मोचन द्वारा छात्र-छात्राओ को दिया गया प्रशिक्षण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में पतंजलि योग समिति द्वारा ग्यारह दिवसीय प्रशिक्षण योग शिविर के समापन पर युवा भारत के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन ने छात्र-छात्राओ को प्रशिक्षण दिया। इस शिविर में योगी संकटमोचन द्वारा बच्चों को नया नया योगासन और प्राणायाम करा कर उन्हें सिखाया गया। जिसमे खासी, जुकाम, सर्दी, बुखार ये रोजमर्रा की बीमारियां हैं जिसे अपने आप हर व्यक्ति स्वस्थ रहे।

योग शिक्षक ने बताया कि प्रतिदिन नियम से प्राणायाम करें जिससे कफ, पित्त, वात संतुलित बना रहे और यदि ये तीनों संतुलित रहेगा तो आपको इससे संबंधित कोई रोग नहीं होगा। इसके साथ ही ताड़ आसन, त्रिकोण ताड़ आसन,मयूर आसन,चक्रासन,शीर्ष आसन, और दंड बैठक का अभ्यास कराया गया।

इस दौरान राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के विकास पाण्डेय, भीम सिंह ,रूपेश सिंह ,विजय कुमार शिविर में छात्र-छात्राओ को कठिन आसन करके दिखाया।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?