राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में 10 बच्चे हुए सफल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के परिषदीय विद्यालयों के 10 छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए।
विकास खंड बभनी के कम्पोजिट विद्यालय इकदिरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहड़ा के 10 छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए। कम्पोजिट विद्यालय इकदिरी प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए छात्र छात्राओं के सम्मानित करने के सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर अध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई। राष्ट्रीय आय और योग्यता परीक्षा में पास होने वाले सभी छात्र छात्राओं को 9 वीं से 12 वीं की पढ़ाई के लिए 12000 वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

कम्पोजिट विद्यालय इकदिरी के आकाश शर्मा 92,निकेश 88,दीपा कुमारी 84,सरोज कुमारी 82,प्रतिज्ञा कुमारी 81 ,सुरेन्द्र कुमार 79,सोनी 74, मनोज कुमार 65 चांदनी 65 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए।वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहड़ा के देवेन्द्र कुमार 71अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए।कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक इन्द्रकान्त त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों का मुंह मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया गया ‌।

शिवकुमार, मोहम्मद जावेद, देवेन्द्र कुमार, शिक्षा मित्र शकुंतला देवी, अनुदेशक संतोष कुमार यादव, यशवंत गुप्ता सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?