अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के सीमा से सटे गांव रानीताली तिराहे से डाला पीपर रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युतीकरण के लिए रखे गए बिजली के खंभे से टकराकर खेत में जा गिरा, जिससे युवक गम्भीररूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगो द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार उर्फ “बाबा” पुत्र स्वर्गीय लुकमन खरवार( 40 वर्ष) निवासी ग्राम साऊडीह हथवानी थाना हाथीनाला बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में लाइनमैन का काम करता था। सोमवार की दोपहर UP 65 CJ 7363 बाइक से दो लोग सवार होकर गुरमुरा से भवानी कटरिया की तरफ जा रहे थे कि रानीताली तिराहा से डाला पीपर रोड पर प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर से महज 50 मीटर पहले सड़क के किनारे रखे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सहित कुछ दूर खेत में जा गिरे। जिसमे विजय कुमार को गम्भीर चोट आयी जबकि दूसरे सवार युवक को हल्की चोटे लगी और मौके से फरार हो गया।
वही सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस एवं हाथीनाला थाने की पुलिस मौजूद रही। घटना चोपन थाना क्षेत्र का होने के कारण चोपन थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।






